फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने कमाई में इस साल बने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़
दिए हैं। यह फिल्म एक सप्ताह के अंदर 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी
है। इतनी तेजी से इस साल कोई फिल्म सफल नहीं हुई है।
अयान मुखर्जी
निर्देशित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी सुपर-डुपर हिट' की तरफ है। इस फिल्म
ने अगला सप्ताह शुरू होने से पहले 100 करोड़ का क्लब छू लिया है। इस साल
किसी भी फिल्म ने अभी तक इतने तेज कमाई नहीं की थी।
इस साल 100
करोड़ के क्लब में दो फिल्में शामिल हुई हैं। पहली फिल्म है 'रेस 2' और
दूसरी फिल्म 'आशिकी 2'। यह दोनों ही फिल्में पहले सप्ताह में 100 करोड़ के
क्लब में शामिल नहीं हुई थीं।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोन की
मुख्य वाली इस फिल्म ने वीकेंड पर 65 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया
था। तभी इस बात का अंदाजा हो गया था कि यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब को इसी
सप्ताह छू लेगी।