फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शुक्रवार 'ये जवानी है दीवानी' के साथ 'हैंगओवर 3' भी

Wed, 29 May 2013 02:10 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार दो बड़ी फिल्में मल्टीप्लेक्सों में दस्तक देने जा रही हैं। इनमें से एक फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म 'द हैंगओवर 3' भी उनके लिए उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


बड़ी फिल्मों के लिहाज से पिछले शुक्रवार सूने रहे मल्टीप्लेक्स के गलियारे इस शुक्रवार फिर से हरे-भरे होने वाले हैं। दो बड़ी फिल्में इस शुक्रवार रिलीज हो रही हैं।

अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' 31 मई को रिलीज हो रही है। यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही चर्चाओं में है।

इस फिल्म में ब्रेकअप के बाद पहली बार दीपिका पादुकोन और रणबीर कपूर साथ आ रहे हैं। यह फिल्म इन दोनों कलाकारों की वजह से भी दर्शकों द्वारा इंतजार की जा रही है।
विज्ञापन


दीपिका और रणबीर के अलावा आदित्य रॉय कपूर और काल्की कोचलीन की भी फिल्म में खास भूमिका है। इस फिल्म को निर्देशित करने वाले अयान मुखर्जी इसके पहले 'वेकअप सिड' फिल्म बना चुके हैं।
विज्ञापन


रिलीज हो रही दूसरी फिल्म हॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'हैंगओवर' सीरिज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले आयी यह दोनों ही फिल्में हिट रही थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें