यामी का कहना है कि उन्हें लगने लगा था कि यहां सिर्फ दिखावे को ही महत्व दिया जाता है। यामी ने इंडस्ट्री के सिस्टम पर बात करते हुए कहा कि एक प्वाइंट आता है, जब आपको दिल से कोई चीज बुरी लगती है। ये किसी इंसान के लिए गुस्सा नहीं है, बस मैं अपनी बात साझा कर रही हूं। यामी ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में हर किसी को इस तरह के भाव आते हैं। यामी ने कहा, 'मैं कोई मोर्चा नहीं बुलंद करना चाहती। ये कोई मुहिम नहीं है, हर किसी का एक फेज होता है।' यामी ने कहा- 'जैसे अवॉर्ड फंक्शन्स होते हैं, उसी तरह ये भी चलता है, लेकिन एक एक्टर की तरह आप सोचते हो कि अरे यार उस इंटरव्यू में मुझे भी होना चाहिए था, लेकिन आपको बुलाया ही नहीं गया। अब भले ही मुझे बुलाया किया जाता है, लेकिन मैं उस दौर की बात कर रही हूं, जब मैंने शुरूआत की थी।
New Year 2023: जनवरी 2023 में ये स्टार्स बिखेरेंगे अपना जलवा, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मचेगा धमाल
बातचीत के दौरान यामी ने कहा कि कभी-कभी हिट्स की लिस्ट में नाम शामिल ना होना खलता है। उन्होंने कहा, 'अब मैं एक सुरक्षित इंसान हूं, लेकिन एक वक्त था, जब ये सब बहुत खलता था। दरअसल, आपके आसपास एक ऐसा माहौल बनाया जाता है कि आप एक स्टार हैं। पैपराजी होते हैं फोटोज क्लिक के लिए, फैंस की भीड़ जो आपका पीछा करती है, पूरी पीआर टीम होती है। मैं ये सब नहीं हूं। मैं समझ चुकी हूं कि दर्शकों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आखिर में उन्हें अच्छी फिल्म ही देखनी है। यामी ने आगे बताया कि कई निर्माता उन्हें कहते हैं कि आप थोड़ा पीआर पर ध्यान दें। लेकिन यामी का कहना है कि वह ऐसा नहीं कर सकतीं। यामी का कहना है, 'मुझे लगता है कोई भी चीज जरूरत के हिसाब से करनी चाहिए, करते-करते जरूरत बन जाए तो नहीं।'
Bigg Boss 16: विकास मनकतला ने बताया कैसा रहा बिग बॉस में उनका सफर, इस कंटेस्टेंट को बताया गहरा दोस्त
यामी ने आगे कहा, 'मुझे सिर्फ अच्छा काम करना है। फिल्म 'बाला' के लिए नॉमिनेट ना होना मुझे काफी खल गया था। मैं तब तक उस पॉइंट पर आ चुकी थी कि अब मैं कोई फिल्म नहीं करूंगी। मैं इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थी।' यामी का कहना है कि अच्छा काम करने के बावजूद उन्हें वो पहचान नहीं मिल पा रही थी, जिसकी उन्हें तलाश थी। इसलिए उन्होंने फैसला किया कि अब वो ये इंडस्ट्री छोड़ देंगी। यामी के मुताबिक, 'मैं एक्टिंग से बहुत प्यार करती हूं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि और कुछ नहीं हो सकता। मैं तैयार थी। मेरी मम्मी ने भी कह दिया था कि ठीक है आ जाओ, जो भी हो आपको नींद अच्छी आनी चाहिए। हार्ड वर्क करो, लेकिन जरूरी नहीं कि हर चीज का रिजल्ट अच्छा ही हो।'
Tv actress: जब शादी के लिए परिवार से बगावत कर गए ये टीवी सितारे,जानिए इस हिट लिस्ट में किस-किस का नाम