फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yami Gautam: 'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की भिड़ंत पर यामी गौतम ने दी प्रतिक्रिया, सनी देओल के लिए कही यह बात

Sun, 20 Aug 2023 02:23 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
यामी गौतम-सनी देओल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

अभिनेत्री यामी गौतम इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस वकील के रोल में नजर आई हैं। बॉक्स ऑफिस पर 'ओएमजी 2' की भिड़ंत सनी देओल की 'गदर 2' से हुई है। दोनों फिल्में एक ही दिन यानि 11 अगस्त को रिलीज हुईं। इस पर हाल ही में यामी गौतम ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


सनी देओल के लिए कही यह बात
यामी गौतम का कहना है कि वह भी सनी देओल की फैन हैं और उनके लिए सिर्फ बेहतर चीजें ही चाहती हैं। यामी ने कहा कि सनी देओल बॉलीवुड के शानदार एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं। एक्ट्रेस को यह देखकर बेहद खुशी मिल रही है कि दोनों की फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने अपने नए प्यार का किया खुलासा, तस्वीर साझा कर बढ़ाई फैंस की बेचैनी
विज्ञापन


बोलीं- दोनों फिल्में शानदार
यामी ने आगे कहा कि सिर्फ दर्शक ही इसे बॉक्स ऑफिस क्लैश की तरह देख रहे हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री के लोग इसे इस तरह से नहीं देखते हैं, इसलिए उन्हें उम्मीद थी कि दोनों ही फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। एक्ट्रेस का मानना है कि दोनों फिल्मों का अपना दर्शक वर्ग है। दोनों अच्छी चल रही हैं। वह सनी देओल के लिए खुश हैं।
विज्ञापन

Gaurav Chopraa: 'बिना टेस्ट और ऑडिशन के हॉलीवुड में मिला था ब्रेक', 'गदर 2' के गौरव चोपड़ा का बड़ा खुलासा

सौ करोड़ का आंकड़ा हुआ पार
बता दें कि 'ओएमजी 2' वर्ष 2012 में आई फिल्म 'ओएमजी' का सीक्वल है। 'ओएमजी 2' में अक्षय कुमार भगवान शिव के दूत के रूप में नजर आए हैं। वहीं पंकज त्रिपाठी ने फिल्म में अहम रोल अदा किया है। फिल्म सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब तक इसने कुल  114.61 करोड़ का कलेक्शन किया है।
Taylor Swift: शादी का प्रपोजल लेकर गायिका टेलर स्विफ्ट के घर में घुसने, पीछा करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें