बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता आखिरी बार 21 अप्रैल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आए थे। एक्टर की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं। मगर उनकी यह फिल्म फैंस के उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। वहीं, अब भाईजान के फैंस अब 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ बी-टाउन की दमदार एक्ट्रेस और खूबसूरत हसीना कटरीना कैफ नजर आने वाली हैं।
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी 'टाइगर 3'