बोले- 'एक बार फिर..'
अनुपम खेर ने ट्वीट कर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो क्लिप साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'वो आया…हमने देखा, वो जीता.. एक बार फिर! जय हिंद!; ट्वीट में अनुपम खेर ने नीरज चोपड़ा को टैग किया है।
यूजर ने दी बधाई
अनुपम खेर के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक यूजर ने लिखा, 'मेडल के साथ-साथ देश का दिल भी जीत जाता है हर बार। बहुत बहुत बधाई।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'शेर की तरह दहाड़ते हुए उसने 90 को छू दिया।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बधाई हमें भी और नीरज चोपड़ा को भी।'
करीना कपूर ने साझा किया पोस्ट
अभिनेत्री करीना कपूर खान ने नरीज चोपड़ा को बधाई दी है। बेबो ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की तस्वीर पोस्ट करते हुए बधाई दी है।
आयुष्मान ने साझा की तस्वीर
अभिनेता आयुष्मान खुराना ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर नीरज चोपड़ा की एक तस्वीर साझा की है और लिखा है, ' विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार सिल्वर मेडल जीतने पर आपको बधाई नीरज चोपड़ा।'
राजकुमार राव ने दी बधाई
राजकुमार राव ने लिखा है, 'देश के लिए एक और पदक। आपको बहुत बहुत बधाई नीरज चोपड़ा भाई।' इसके अलावा अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और भूमि पेडनेकर ने भी एथलीट को बधाई दी है। सिद्धार्थ ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए लिखा है, 'विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चांदी जीतने पर बधाई, मोर पावर टू यू।'