अभिनेता शिवकार्तिकेयन अपनी इसी महीने रिलीज हुई फिल्म 'मावीरन' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का निर्देशन मैडोना अश्विन ने किया है। फिल्म को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की सफलता का जश्न मनाते हुए शिवकार्तिकेयन कई मीडिया इंटरव्यू में शामिल हुए। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या वे फिल्म 'लियो' में नजर आएंगे?