फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Bose: बंगाली फिल्म बनाने जा रहे राहुल बोस? एक्टर ने की इन सितारों की जमकर तारीफ

Tue, 03 Oct 2023 06:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राहुल ने अवसर आने पर एक बंगाली फिल्म निर्देशित करने की इच्छा व्यक्त की है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे फिल्म बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उत्साह के साथ इस पर जवाब दिया। 
विज्ञापन
राहुल बोस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल बोस देश के उम्दा अभिनेता में से एक हैं। केवल अभिनय नहीं अन्य क्षेत्रों में उनकी खास पकड़ है। वह एक्टर के साथ, फिल्ममेकर, पटकथा लेखक, सामाजिक कार्यकर्ता और यहां तक कि एक रग्बी खिलाड़ी भी हैं। वह अपने करियर में हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ जैसे कई भाषा की फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसके बावजूद वह कोलकाता के साथ गहरा लगाव रखते हैं। यह शहर जो उनके दिल में एक विशेष स्थान रखता है। 

विज्ञापन

Shailesh Lodha: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'

इन कलाकारों की सरहाना की
हाल ही में राहुल ने अवसर आने पर एक बंगाली फिल्म निर्देशित करने की इच्छा व्यक्त की है। मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे फिल्म बनाने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उत्साह के साथ राहुल ने कहा, "बंगाल में बहुत सारी प्रतिभाएं हैं।" उन्होंने परमब्रत चट्टोपाध्याय, अनिर्बान भट्टाचार्य, पाओली दाम और रितुपर्णा सेनगुप्ता जैसे नामों पर प्रकाश डाला और उनकी शानदार प्रतिभा के बारे में बात की। बता दें कि इन सितारों के उन्हें पहले काम करने का मौका मिल चुका है। 
Shailesh Lodha: द कपिल शर्मा शो की आलोचना करने पर शैलेश लोढ़ा ने दी सफाई, बोले- 'मेरी बात गलत तरीके से रखी गई'
विज्ञापन

बंगाली फिल्म बनाना चाहते हैं राहुल
गौरतलब है कि श्रीजीत मुखर्जी द्वारा निर्देशित एक बंगाली वेब श्रृंखला में वह नजर आ चुके हैं, जिसमें उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था।  बातचीत में उन्होंने बंगाली सिनेमा में और काम करने की इच्छा जताई। मौजूदा समय में पटकथा लेखन में व्यस्त रहते हुए उन्होंने बंगाली फिल्म निर्माण में उतरने की अपनी महत्वाकांक्षा को स्पष्ट रूप से साझा किया। 
Divya Bharti: पहली नजर में ही पहलाज को भा गई थीं दिव्या भारती, निर्माता ने साझा किए 'आंखें' से जुड़ी यादें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें