फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष और कर्म-कांड को लेकर पत्नी सुनीता ने किया गोविंदा पर तंज, कहा- 'दूसरों का पूजा-पाठ कभी काम नहीं आता'

Mon, 03 Nov 2025 11:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sunita Criticises Govinda: अभिनेत्री सुनीता आहूजा हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में पहुंचीं। यहां उन्होंने कई दिलचस्प किस्से साझा किए। इसके अलावा उन्होंने ज्योतिष पर गोविंदा के विश्वास को लेकर भी आलोचना की।
विज्ञापन
गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @govinda_herono1
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गोविंदा ज्योतिष में बहुत ज्यादा यकीन रखते हैं और ज्योतिषीय सुझावों को मानते भी हैं। इसके चलते वे कई बार लाखों रुपये खर्च करके पूजा-पाठ कराते हैं। इसे लेकर इंडस्ट्री के कई सितारे खुलासा कर चुके हैं। मगर, हाल ही में अभिनेता की पत्नी सुनीता आहूजा ने यह बात की है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस संबंध में गोविंदा से असहमति भी जताई है। उनका कहना है कि दूसरों की पूजा-पाठ काम नहीं आती। अपने हाथ से पूजा करनी चाहिए। और क्या कहा? जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा-पाठ में लाखों खर्च करते हैं गोविंदा
सुनीता आहूजा का कहना है कि गोविंदा अपने शुभचिंतकों के सुझाव पर पूजा-पाठ में लाखों खर्च कर देते हैं। दरअसल,  पॉडकास्ट में पारस बताते हैं कि एक दौर था जब वे एंजाइटी महसूस करते थे। डॉक्टर ने उन्हें पांच एमजी की गोली दी थी। वे काफी डरे हुए थे। तब उनके दिमाग में किसी ज्योतिषी को दिखाने का ख्याल आया। पारस ने कहा, 'लेकिन, तब इतने पैसे नहीं थे'। इस पर सुनीता आहूजा ने कहा, 'हमारे घर पर भी एक ऐसा है, गोविंदा। वो भी ऐसा ही है। ये पूजा कराओ, दो लाख रुपये दो। वो पूजा कराओ। मैं बोलती हूं कि खुद से पूजा करो। दूसरों से कराई गई पूजा-पाठ काम नहीं आती'।

'साड़ी में अच्छी लगती हो....', बंगाली एक्टर रिजु बिस्वास को तारीफ करना पड़ा भारी; पुलिस में शिकायत दर्ज

सुनीता बोलीं- 'मैं खुद करती हूं पूजा-पाठ'
सुनीता आगे कहती हैं, 'आप जो खुद करोगे, वह भगवान स्वीकार करेंगे। यह दो लाख का पूजा, वो दस लाख का पूजा...मैं इन सब चीजों में विश्वास नहीं करती। इससे अच्छा है सुबह उठो और अपना पूजा-पाठ खुद करो। दूसरों की पूजा-पाठ आपको कैसे फल देगी? मैं सुबह उठकर खुद पूजा-पाठ करती हूं। कुछ दान भी करना होता है तो खुद निकलती हूं दान करने। मैं लाखों खर्च करके दूसरों से पूजा-पाठ कराने में यकीन नहीं रखती। डरने वाले डर जाते हैं'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें