सलमान खान का पोस्ट
सलमान खाने ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में सलमान शीशे में खुद को निहारते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सलमान पसीने में लथपथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में सलमान किसी की ओर देखते नजर आ रहे हैं। उनके गले में एक चैन दिखाई दे रही है, लेकिन उनका पसंदीदा ब्रासलेट उनके हाथ पर नजर नहीं आ रहा है। जिसे वो हमेशा कैरी करते हैं। इन तस्वीरों के साथ सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ हासिल करने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है.. ये बिना छोड़े है।'
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' है। इस फिल्म से सलमान का लुक भी सामने आ चुका है। यह एक वॉर ड्रामा फिल्म है। गलवान की लड़ाई 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख के पश्चिमी क्षेत्र में हुई प्रमुख लड़ाइयों में से एक थी। लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास स्थित गलवान घाटी, भारत और चीन दोनों के लिए सामरिक महत्व रखती थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं काजल कुमारी? 15 साल की भोजपुरी एक्ट्रेस का MMS लीक; जानें सच्चाई