फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘PK’ से खुश नहीं थे आमिर और राजकुमार हिरानी, रिलीज से पहले बदला था सेकंड हाफ; इस फिल्म के चलते लिया था फैसला

Tue, 19 May 2026 03:40 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: एक्टर आमिर खान ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘पीके’ का दूसरा हिस्सा रिलीज से ठीक पहले बदल दिया गया था। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा। 

विज्ञापन
पीके फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और अनुष्का शर्मा की 2014 में आई पीके फिल्म उस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। और आज भी इसे बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। हाल ही में आमिर ने बताया कि फिल्म का दूसरा हिस्सा रिलीज से ठीक पहले बदल दिया था। 

इस फिल्म की वजह से लिया था फैसला

विज्ञापन

आमिर ने बताया कि वे और निर्देशक राजकुमार हिरानी फिल्म के फाइनल वर्जन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई।

वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि फिल्म की ओरिजिनल स्क्रिप्ट कुछ और थी। लेकिन जब ‘ओह माय गॉड’ रिलीज हुई, तो उन्हें लगा कि दोनों फिल्मों के कुछ थीम्स मिलते-जुलते हैं। इसी वजह से राजकुमार हिरानी ने ‘पीके’ के सेकंड हाफ को दोबारा लिखने का फैसला लिया।

आमिर ने कहा, ‘हालांकि दोनों फिल्मों की कहानी बिल्कुल अलग थी, क्योंकि ‘पीके’ में एलियन का एंगल था। लेकिन कुछ थीम्स एक जैसे लग रहे थे। राजू इस बात पर अड़े हुए थे कि हमें फिल्म का दूसरा हिस्सा बदलना चाहिए, और हमने ऐसा किया।’

पीके फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्स से पूरी तरह खुश नहीं थे एक्टर 
उन्होंने आगे बताया कि रिलीज से पहले वे और हिरानी फिल्म को लेकर पूरी तरह खुश नहीं थे। आमिर बोले, ‘हम दोनों ने इस बारे में बात की थी कि शायद हम इससे बेहतर कर सकते थे। लेकिन उस समय यही सबसे अच्छा वर्जन था जो हम बना पाए। अच्छी बात ये रही कि दर्शकों ने फिल्म को बहुत प्यार दिया।’

विज्ञापन

3 इडियट्स - फोटो : यूट्यूब

इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान हाल ही में ‘सितारे जमीन पर’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दी थीं। अब आमिर अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की तैयारी में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें- 30 मिनट में हुई अनिल कपूर-सुनीता की शादी, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किए किस्से; लिखा- '42 साल साथ बिताए...'

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस समय प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। खास बात यह है कि फिल्म में एक बार फिर आर. माधवन और शरमन जोशी भी नजर आएंगे। फैंस लंबे समय से इस सुपरहिट फिल्म के सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं और अब इस खबर के बाद उनकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें