फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएंगे राजकुमार हिरानी, सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' की रिलीज डेट से उठा पर्दा

Tue, 19 May 2026 03:37 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajkumar Hirani Series Pritam and Pedro: राजकुमार हिरानी की ओटीटी डेब्यू सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का पोस्टर आज जारी कर दिया गया है। जानिए कब-कहां स्ट्रीम होगी सीरीज?
विज्ञापन
राजकुमार हिरानी सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। उनकी पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का एलान कर दिया गया है। जो इस तारीख को ओटीटी पर स्ट्रीम होगी। जानिए सीरीज को लेकर पूरी डिटेल?

विज्ञापन


'प्रीतम एंड पेड्रो' का पोस्टर हुआ जारी
राजकुमार हिरानी की पहली वेब सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' का एक खास पोस्टर जारी किया गया है। इस पोस्टर में दो लड़के पीठ दिखाकर खड़े हैं। यही वजह है कि फिल्म की स्टार कास्ट से पर्दा अभी तक नहीं उठ सका है। यह सीराज हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

जानें कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'प्रीतम एंड पेड्रो'
'प्रीतम एंड पेड्रो' एक साइबर-क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। राजकुमार हिरानी ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ (Pritam And Pedro) नाम की वेब सीरीज के जरिए ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। इस सीरीज में कथित तौर पर अरशद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य (साइबर पुलिस) भूमिका में नजर आ सकते हैं। इस प्रोजेक्ट में राजकुमार हिरानी के बेटे वीर हिरानी भी अपना एक्टिंग डेब्यू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

राजकुमार हिरानी का ओटीटी डेब्यू
राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित आखिरी फिल्म का नाम 'डंकी' (Dunki) है। यह फिल्म 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राजकुमार हिरानी ने 'डंकी' की सफलता के बाद ओटीटी की दुनिया में सीरीज 'प्रीतम एंड पेड्रो' से कदम रखा है।

यह भी पढ़ें: 30 मिनट में हुई अनिल कपूर-सुनीता की शादी, वेडिंग एनिवर्सरी पर शेयर किए किस्से; लिखा- '42 साल साथ बिताए...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें