फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन शुक्रवारों को टकराएंगी बड़ी फिल्में, जीतेगा कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार 2014 में सिने-स्क्रीन पर एक के बाद एक कर के फिल्मों के टकराव होने वाले हैं। जिनमें बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों जैसे आमिर खान, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और शाहिद कपूर जैसे कलाकार भी शामिल हैं, जिनकी फ़िल्में आपस में टकराएंगी।
विज्ञापन


खैर इनमें जिन जिन की टक्कर होने वाली हैं, उनमें सुपरस्टार के टकराव के साथ बहनों का भी आपस में टकराव होगा। दिलचस्प यह है कि कुछ डेट्स ऐसे हैं जिसमें से कोई अपनी फिल्म टालना ही नहीं चाहता।

सोनम का मुकाबला अग्ली से

वहीं सोनम कपूर की फिल्म 'खूबसूरत' जिसका हाल ही में ट्रेलर लॉन्च हुआ है वह भी अनुराग कश्यप की फिल्म 'अगली' से सिने-स्क्रीन पर टकराएगी। ये दोनों ही फ़िल्में 19 सितंबर को रिलीज होगी। हालांकि यह दोनों ही फिल्में अलग-अलग मिजाज की हैं लेकिन एक साथ दो बड़ी फिल्में होने का नुकसान तो होता ही है।

और यह रहा बड़ा टकराव

वहीं सबसे ज्यादा मनोरंजक टकरावों में ऋतिक की 'बैंग बैंग' और शाहिद कपूर की फिल्म 'हैदर' है। ये दोनों ही फ़िल्में 2 अक्टूबर को रिलीज होंगी।

ये दोनों ही फिल्‍में साल की सबसे बड़ी फिल्में हैं। एक तरफ जहां बैंग बैंग फिल्म में ऋतिक रोशन एक्‍शन करते हुए दिखाई देंगे तो वहीं शाहिद कपूर कमीने फिल्म के बाद एक बार फिर विशाल भारद्वाज के साथ हैदर में आ रहे हैं।

टकरा जाएंगी बहने हीं

अभिषेक बच्चन की 'ऑल इज़ वेल' और अर्जुन कपूर की फिल्म 'तेवर' दोनों ही 5 दिसंबर को रिलीज होंगी। इनमें एक और मजेदार टकराव है प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'मैरी कॉम' और 'दावत-ए-इश्क' के बीच, जिनमें से दोनों ही फ़िल्में 5 सितंबर को रिलीज होनी हैं।

वहीं अर्जुन कपूर की एक और फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' बिपाशा बासु की फिल्म 'क्रिएचर 3डी' के साथ 12 सितंबर को टकराएगी।
विज्ञापन

पीके सामने वेलकम बैक

 " ​​​​2014 ​ के सबसे मजेदार टकराव, ​'पीके' और 'वेलकम बैक'। आमिर और जॉन अब्राहम की फ़िल्में, 'पीके और 'वेलकम बैक' है जो 19 दिसंबर को रिलीज होगी। हालाँकि 'वेलकम बैक' के निर्देशक नहीं चाहते कि वह 'पीके' के साथ अपनी फिल्म को रिलीज कर के दोनों फिल्मों को नुकसान में डालें। जिसके चलते इसमें फेर बदल भी किया जा सकता है, लेकिन अभी तक खबर यही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें