बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में जहां एक ओर सलमान ने अपने सबसे बड़े दुश्मन शाहरुख खान से गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए तो वहीं दूसरी ओर पार्टी में मौजूद सूरज पंचोली की उन्होंने पूरी तरह से अनदेखी की।
जिया खान आत्महत्या केस में हाल ही मे जमानत पर रिहा हुए सूरज पंचोली सलमान खान के खास लोगों में से हैं
यह बात हमेशा ही सुनने को मिली लेकिन हाल ही में हुई बाबा सिद्धिकी की इफ्तार पार्टी में सलमान अपने सबसे बड़े दुश्मन शाहरुख खान से गले मिलकर सुलह करते और साथ में पोज देते नजर आए
लेकिन उसी इफ्तार पार्टी में मौजूद सूरज की उन्होंने पूरी तरह से अनदेखी की। पोज तो दूर उन्होंने सूरज से बात तक करना मुनासिब नहीं समझा हालांकि सलमान से जुड़े लोग इसके पीछे एक अलग ही कहानी बता रहे हैं।
उनका कहना है कि भाई नहीं चाहते थे कि उस इफ्तार पार्टी में वह सूरज के साथ बातचीत कर मीडिया का ध्यान एक बार फिर से सूरज पर ले आए और फिर से वही सब बातें शुरु हो जाए
उस पार्टी के बाद भाई ने सूरज को घर पर देर रात बुलाया था। जहां उन्होंने सूरज को एक्टिंग क्लासेस और अपने वर्कआउट पर ध्यान देने का कहा था।