फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 साल बाद रिलीज होगी जॉय मुखर्जी की फिल्म

Wed, 24 Jul 2013 03:02 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरे जमाने के मशहूर रोमांटिक एक्टर जॉय मुखर्जी की एक अटकी हुई फिल्म बनने के 40 साल बाद रिलीज हो रही है। 'लव इन बांबे' नाम की यह फिल्म दो अगस्त को रिलीज होगी।
विज्ञापन


जॉय मुखर्जी के चाहने वाले दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी एक अटकी हुई फिल्म रिलीज होने वाली है। उनकी इस फिल्म का प्रोडक्शन चालीस साल पहले 1973 में हो चुका है।

यह फिल्म ज्वॉय मुखर्जी की दो फिल्मों 'लव इन शिमला' और 'लव इन टोकिया की स्टाईल की है। 'लव इन बांबे' फिल्म में ज्वॉय के अपोजिट वहीदा रहमान हैं। इस फिल्म को पीवीआर की डायरेक्टर कट सीरिज के मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


जॉय मुखर्जी के बेटों सुजॉय मुखर्जी और मोनज्वॉय मुखर्जी को इस फिल्म के प्रिंट मिले थे। उन्होंने फैसला किया था कि वह इस फिल्म को डिजटल में कन्वर्ट करेंगे। उनकी यह कवायद पिछले कई सालों से चल रही थी।
विज्ञापन


डिजटल फॉर्म में बन जाने के बाद ज्वॉय के इन बेटों ने पीवीआर के डायरेक्टर कट्स से रिलीज की बात की। पीवीआर इस फिल्म को रिलीज करने पर सहमत हो गया।

जॉय मुखर्जी की मौत 9 मार्च 2012 को हुई थी। तब ज्वॉय की उम्र 73 साल थी। ज्वॉय की इस अंतिम फिल्म का प्रदर्शन उनकी मौत के लगभग डेढ़ साल के बाद होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें