फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम के बाहर आखिर किसकी गाड़ी खड़ी थी, जिसे देखकर उल्टे पांव लौट गईं दीपिका

Fri, 09 Mar 2018 04:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
deepika
दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ के बीच कैट फाइट किसी से छिपी नहीं है। ये दोनों एक्ट्रेस जितना अपने काम और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, उतना ही अपनी कैट फाइट के चलते भी खबरों में बनी रहती हैं। वैसे तो दोनों ही कभी भी अपनी दुश्मनी के बारे में खुलकर कुछ नहीं कहती, लेकिन कभी कभी कुछ न कुछ दोनों ऐसा कर ही देती हैं कि दोनों को खबरों का हिस्सा बनते देर नहीं लगती। ऐसा ही कुछ अभी एक बार फिर इन दोनों के बीच देखने को मिला।
 
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण वर्कआउट करने के लिए अपने ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला के फिटनेस स्टूडिया गई, लेकिन जिम के बाहर जब उन्होंने एक कार देखी तो उसे देखकर उन्होंने तुरंत यू टर्न ले लिया। नेक इंजुरी और बैक पेन से जूझ रही दीपिका पादुकोण राहत के लिए थोड़ा वर्कआउट करना चाहती थीं, पर उन्होंने जिम के बाहर से ही वापस लौट जाना सही समझा। आपको बता दें यह कार और किसी की नहीं कटरीना कैफ की थी।


 
विज्ञापन

3 of 4
deepika kat
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि दीपिका ने कटरीना की गाड़ी को देखते ही पहचान लिया। इसका मतलब उन्हें कटरीना की गाड़ी का नंबर भी याद था। बस फिर क्या था एक दूसरे का आमना-सामना करने से बचने के लिए दीपिका ने जिम न जाकर वापस लौटना ही सही समझा और वह घर निकल गईं।
विज्ञापन

4 of 4
Ranveer, Deepika
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खबरों में हैं। खबर है कि रणवीर और दीपिका इस साल के आखिर तक शादी कर लेंगे। हाल ही में जब दोनों के परिवार वाले आपस में मिले तभी से दोनों की शादी की खबरों को फिर से हवा मिल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें