शाहरुख खान ने कही ये बात
साल 2007 में शाहरुख खान करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो कॉफी विद करण में काजोल और रानी मुखर्जी के साथ पहुंचे। लोकप्रिय रैपिड-फायर राउंड के दौरान रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के निर्देशक ने शाहरुख के सामने काल्पनिक स्थिति रखी, जिसमें उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान के लिए सलाह मांगी, अगर वह मल्लिका शेरावत पर क्रश हो जाता है, तो आप क्या कहेंगे।
Kal Ho Naa Ho Re- Release: 'धर्मा' ने किया 'कल हो न हो' के दोबारा रिलीज का एलान, खुशी से झूम उठे फैंस
मल्लिका को लेकर कर दी टिप्पणी
शाहरुख खान ने कहा कि वैसे तो आर्यन खान छोटे हैं लेकिन फिर उन्होंने अपनी मजाकिया टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "अगर उसे मल्लिका शेरावत पर क्रश हो गया, तो वह उसके साथ खेलेगा, इसलिए मैं कहूंगा 'क्या मैं भी कभी उसके साथ खेल सकता हूं'?" इस जवाब पर काजोल, रानी मुखर्जी और करण जौहर जोर जोर से हंसने लगे।
Naga Chaitanya: हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी करेंगे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला, बताई ये वजह