फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonam Kapoor: सोनम के पति आनंद ने सोशल मीडिया पर जीता दिल, सड़क पर ठहरकर एक बुजुर्ग महिला के मन की बात सुनी

Tue, 12 Nov 2024 11:28 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनम कपूर के बिजनेसमैन पति आनंद आहुजा ने अपने व्यवहार से सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया। अपने अच्छे व्यवहार के कारण उन्हें लोगों की खूब तारीफ मिली। दरअसल, उन्होंने एक अनजान महिला को पूरा सम्मान दिया और उसकी बातों को भी सुना। 
 
विज्ञापन
सोनम कपूर ओर आनंद आहूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @sonamkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहुजा मुंबई के स्टोर में नजर आए। वह जब इस स्टोर से बाहर निकले तो पैपराजी दोनों की तस्वीर खिंचने लगे। सोनम अपनी कार की तरफ आगे बढ़ गईं। वहीं आनंद को एक गरीब महिला ने रोका और अपनी परेशानी बताई। आनंद ने ठहरकर उसकी बात सुनी।

विज्ञापन

महिला ने बताया वह अपना काम करना चाहती 
उस गरीब महिला ने आनंद को कहा कि वह अपने गांव में जाकर वड़ा पाव का काम करना चाहती है। उसकी आंखों में यह कहते हुए आंसू आ रहे थे। आनंद भी उस महिला की बात को ध्यान से सुन रहे थे। आनंद का जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ तो लोगों ने उनके व्यवहार की तारीफ की। एक सोशल मीडिया यूजर का कहना था कि आनंद बहुत विनम्र व्यक्ति हैं। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आनंद बहुत प्यारे इंसान हैं। 

ज्यादा समय लंदन में गुजारते हैं
सोनम कपूर और आनंद मुंबई से ज्यादा समय लंदन में गुजारते हैं। वहां उनका एक आलीशान घर है। साथ ही बिजनेस से जुड़े कामों के कारण भी दोनों वहां व्यस्त रहते हैं। सोशल मीडिया पर ही सोनम और आनंद अपने लंदन में गुजारे समय की तस्वीरें साझा करते हैं। कई बार वह अपने बेटे के साथ गुजार गए पल भी सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो के तौर पर डालते हैं। 
विज्ञापन

पिछले दिनों खरीदी मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी 
कुछ महीनों पहले सोनम और आनंद ने एक नई प्रॉपर्टी मुंबई में ली। इसकी कीमत करोड़ों में है। कहा जा रहा है कि उनकी नई प्रॉपर्टी की कीमत लगभग 4 हजार 18 करोड़ रुपए है। यह प्रॉपर्टी असल में एक स्टोर है, जिसका नाम रिदम है। सोनम कपूर ने जो नई प्रॉपर्टी मुंबई में खरीदी है, उसके पुराने मालिक नीरव मोदी थे। बैंक से अधिक कर्ज लेने के कारण नीरव के हाथ से यह प्रॉपर्टी चली गई। उनकी यह प्रॉपर्टी सोनम कपूर और उनके बिजनेसमैन पति आनंद ने खरीद ली है। इस प्रॉपर्टी को पाकर दोनों काफी खुश भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें