फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरमेहर मामले पर अगर मैं कुछ कहूंगा तो वो सार्वजनिक हो जाएगा: अमिताभ

Thu, 02 Mar 2017 12:18 PM IST
amarujala.com-written by:अभिषेक
विज्ञापन
मीडिया से रूबरू हुईं गुरमेहर - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में छात्रसंगठन विवाद में देश की नामी गिरामी हस्‍तियों का गुरमेहर कौर को समर्थन मिल रहा है। इस मामले पर जब बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन से उनका पक्ष पूछा गया तब उन्होंने कहा कि इस मामले पर जो मैं सोचता हूं वह मेरी निजी राय है। अगर मैं कुछ कहूंगा तो वो सार्वजनिक हो जाएगा।
विज्ञापन
What I feel about this is my personal view, if I tell it to you it will become public: Actor Amitabh Bachchan on #GurmeharKaur pic.twitter.com/DgJbfzoYbH — ANI (@ANI_news) March 1, 2017


गौरतलब है कि इस मामले ने एबीवीपी और आईसा के छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तूल पकड़ा था जब कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन मंदीप सिंह की बेटी गुरमेहर कौर ने सोशल मीडिया पर एबीवीपी के खिलाफ रेप की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक अभियान शुरु किया। उसे पूरे देश के विश्वविद्यालयों से भारी समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले में अनुपम खेर ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा है कि गुरमेहर ने जो कहा है सही कहा है कि क्योंकि कोई भी युद्ध नहीं चाहता, सीमा पर जवान देश की रक्षा करने के लिए हैं,गोली खाने के लिए नहीं। What she said is right no one wants war, soldiers are at borders to protect the country not to take a bullet: Anupam Kher on #GurmeharKaur pic.twitter.com/NWDpeZULWN — ANI (@ANI_news) March 1, 2017


वहीं गुरमेहर जालंधर स्थित अपने घर पर लंबे इंतजार के बाद अर्बन इस्टेट स्थित कोठी से बाहर आई। वह सिर्फ इतना ही बोलीं कि जिन लोगों ने मुझे सपोर्ट किया, उनका धन्यवाद। अब मैं अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती हूं, इसलिए दोबारा अपने इंस्टीट्यूट पढ़ने के लिए चली जाऊंगी। यह कहकर फिर कोठी के भीतर चली गई। स्थानीय पुलिस की ओर से दो मुलाजिम उनकी सिक्योरिटी में तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें