बॉलीवुड डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। उनकी अगली फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और सुशांत सिंह राजपूत नजर आएंगे। करण की इस फिल्म का नाम 'ड्राइव' रखा गया है।
करण जौहर इस फिल्म को सिर्फ प्रोड्यूस करेंगे। इसका डायरेक्शन तरुण मनसुखानी करेंगे। तरुण मनसुखानी करीब सात साल बाद वापसी कर रहे हैं और वह काफी उत्सुक भी हैं और अपनी इस एक्साइटमेंट को उन्होंने ट्विटर पर जाहिर भी किया।
तरुण ने लिखा सात साल 345 दिनों बाद मैं सेट पर वापस। तरुण मनसुतखानी ने आखिरी बार फिल्म दोस्ताना को डायरेक्ट किया था और यह फिल्म हिट भी हुई थी। करण ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारें में बताया। इस तस्वीर में सुशांत और जैकलीन पीछे हाथ में क्लैपर बोर्ड पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।
The FRANCHISE FUN begins....DRIVE directed by @Tarunmansukhani starring @itsSSR and @Asli_Jacqueline starts today!!The first of the series! pic.twitter.com/QLnZhTVNSx
— Karan Johar (@karanjohar) March 1, 2017