फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का फैसला, बंगाल के हर सिनेमाघर में जरूरी हुई बंगाली फिल्मों की स्क्रीनिंग

Sun, 16 Sep 2018 07:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
boxoffice
विज्ञापन

ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए प्राइम टाइम में कम से कम एक बंगाली फिल्म की स्क्रीनिंग को अनिवार्य बना दिया है।

विज्ञापन


राज्य सूचना और सांस्कृतिक विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ने कहा है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हमारे इस कदम का उद्देश्य बंगाली फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करना है।


कुमार ने पीटीआई को बताया, "पश्चिम बंगाल सिनेमा (Regulation of Public Exhibitions)  नियम, 1956 में आवश्यक संशोधन निश्चित रूप से किए जाएंगे।" बंगाली सिनेमा का प्राइम टाइम शो दोपहर और 9 बजे के बीच निर्धारित हैं।

विज्ञापन


फिल्म निर्देशक अनिकेत चट्टोपाध्याय ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- यह अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें