ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के लिए प्राइम टाइम में कम से कम एक बंगाली फिल्म की स्क्रीनिंग को अनिवार्य बना दिया है।
राज्य सूचना और सांस्कृतिक विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ने कहा है कि यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। हमारे इस कदम का उद्देश्य बंगाली फिल्म उद्योग को प्रोत्साहित करना है।
कुमार ने पीटीआई को बताया, "पश्चिम बंगाल सिनेमा (Regulation of Public Exhibitions) नियम, 1956 में आवश्यक संशोधन निश्चित रूप से किए जाएंगे।" बंगाली सिनेमा का प्राइम टाइम शो दोपहर और 9 बजे के बीच निर्धारित हैं।
फिल्म निर्देशक अनिकेत चट्टोपाध्याय ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा- यह अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।