फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: डेटिंग एप पर दिखी लारा दत्ता की प्रोफाइल, एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट शेयर कर दी सफाई

Tue, 09 Nov 2021 04:43 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
लारा दत्ता - फोटो : instagram/larabhupathi
विज्ञापन

लारा दत्ता आजकल इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का विषय उनका फेक प्रोफाइल है। दरअसल बीते कई दिनों से उनके फेक प्रोफाइल का एक स्क्रीन शॉट काफी वायरल हो रहा है। मामला इतना बढ़ गया कि एक्ट्रेस को खुद आकर इस मामले में सफाई देनी पड़ी है। लारा ने दरअसल अपनी इस सफाई का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है। 

विज्ञापन


बीते कई दिनों से इंटरनेट पर लारा दत्ता के फेक प्रोफाइल को लेकर जबरदस्त मीम वायरल हो रहे हैं। ये स्क्रीन शॉट डेटिंग ऐप टिंडर से जुड़ा हुआ था। जब लारा ने इस स्क्रीनशॉट को देखा तो इस पर सफाई दी। उन्होंने वीडियो रिलीज करते हुए कहा कि उन्हें किसी डेटिंग ऐप से दिक्कत नहीं है। ये अपने पार्टनर को चुनने का एक बेहतरीन जरिया है। लेकिन बाद में उन्होंने ये भी सफाई दी कि वो किसी डेटिंग ऐप पर मौजूद नहीं हैं। और न वो पहले कभी थीं। 

फिल्म 'बेल बॉटम' में दिखीं थीं लारा
बॉलीवुड फिल्म की बात करें तो लारा दत्ता आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेल बॉटम में नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। लारा का ये लुक और एक्टिंग दर्सखों को काफी पसंद आई थी। उनके इस लुक की भी काफी चर्चा हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें