फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: बच्चे ने खींचे मलाइका अरोड़ा के गाल, वीडियो में देखिए उनका रिएक्शन

Sun, 14 Nov 2021 08:18 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह दो छोटे बच्चों से बात कर रही हैं। तभी अचानक एक बच्चा प्यार से उनके गाल खींच लेता है, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा मुस्करा देती हैं और उस छोटे बच्चे के गाल भी प्यार से खींच लेती हैं।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें वह दो छोटे बच्चों से बात कर रही हैं। तभी अचानक एक बच्चा प्यार से उनके गाल खींच लेता है, जिसके बाद मलाइका अरोड़ा मुस्करा देती हैं और उस छोटे बच्चे के गाल भी प्यार से खींच लेती हैं। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। यह वीडियो इंडियाज बेस्ट डांसर 2 के सेट का है। मलाइका इस रियलिटी शो के जजों में से एक हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा गोल्डन, बॉडीकॉन ड्रेस में जज की कुर्सी पर बैठी हुई हैं। वह अपने प्रशंसकों के एक छोटे समूह से घिरी हुई हैं। उन्होंने एक छोटी लड़की के हाथों को पकड़ रखा है और उससे बात कर रही हैं। उस छोटी लड़की के बगल में ही एक छोटा लड़का भी खड़ा है, जो प्यार से मलाइका के गाल खींच लेता है। जिसके बाद वह पहले तो थोड़ा हैरान होती हैं और फिर हंसते हुए उस बच्चे के गाल भी खींच लेती हैं। इसके बाद मलाइका उन दोनों ही बच्चों को हग करती हैं। 

मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को 41 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक छोटा-सा गाना भी बज रहा है। यह वीडियो मलाइका ने चिल्ड्रेन डे 2021 के हैशटेग के साथ शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें