विवेक ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म से जुड़ा अपडेट देते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के रिसर्च का काम पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि 'द वैक्सीन वॉर' एक ऐसी फिल्म है जो मेडिकल फील्ड के लोगों और वैज्ञानिकों को समर्पित होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म पर शोध करने में विवेक को लगभग एक वर्ष का समय लगा है।
दुखद: मराठी लावणी सिंगर सुलोचना चव्हाण का हुआ निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
गौरतलब है कि द वैक्सीन वॉर 15 अगस्त, 2023 में रिलीज करने के पहले ही एलान किया जा चुका है। इसे हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली सहित 10 से अधिक भाषाओं में रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म को पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है।
Divya Agrawal: बिजनेसमैन से सगाई के बाद 'गोल्ड डिगर' कहे जाने पर भड़कीं दिव्या, ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब