फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek-Deepika: विवेक अग्निहोत्री को दीपिका की तारीफ पर कहा गया था डबल स्टैंडर्ड, निर्माता ने दिया रिएक्शन

Sat, 04 Mar 2023 11:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री के दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर उन्हें डबल स्टैंडर्ड कहा गया है, जिसके बाद निर्माता ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है। 
विज्ञापन
Vivek Agnihotri on Deepika - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक रिपोर्ट को लेकर अपना रिएक्शन दिया है, जिसमें दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर उन्हें डबल स्टैंडर्ड कहा गया है। हालांकि निर्माता अकेले नहीं थे, जिन्होंने दीपिका की तारीफ की थी। इस लिस्ट में अनुपम खेर भी शामिल थे। उन्होंने भी दीपिका पादुकोण सराहना की थी, क्योंकि उनका नाम ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट,माइकल बी, जॉर्डन और सैमुअल एल जैक्सन के बीच था, जो कि आने वाले अकादमी पुरस्कार को प्रस्तुत करेंगे। 

विज्ञापन


विवेक ने की थी दीपिका की तारीफ
विवेक ने दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर और इस साल अकादमी पुरस्कार के प्रजेंटर में से एक होने को लेकर एक रिपोर्ट का जवाब दिया था। उन्होंने लिखा था-अमेरिका में द कश्मीर फाइल्स के साथ यात्रा और अमेरिकियों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के दौरान मैंने कहा था कि अब हर कोई भारत में अपना नाम बनाना चाहता है। भारत अब दुनिया का सबसे आकर्षक, सुरक्षित और बढ़ता हुआ बाजार है। यह भारतीय सिनेमा के लिए अच्छे दिनों का साल है। 

विवेक अग्निहोत्री ने दी सफाई
जहां कुछ लोगों ने विवेक के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दीपिका की तारीफ की, तो वहीं कुछ ने उन्हें पुराने ट्वीट्स याद दिला दिए। उस दौरान उन्होंने दीपिका के पठान फिल्म  के गाने बेशरम रंग के खिलाफ कई बातें कही थीं। इस गाने के रिलीज होने पर भारी विवाद खड़ा हो गया था। उसी के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए, विवेक ने अब दीपिका के लिए अपनी की गई तारीफ को पूरी तरह से स्पष्ट किया है। 
विज्ञापन


Dipika Kakar: प्रेग्नेंसी का नाटक करने वाले ट्रोल्स पर फूटा दीपिका कक्कड़ का गुस्सा, कहा- शोएब मेरे गुरूर हैं
विज्ञापन


विवेक बोले-इसे निष्पक्षा कहा जाता है
उन्होंने लिखा- किसी की आलोचना करना जब आप उनसे असहमत होते हैं और किसी की सराहना करना जब आप उनके काम को पसंद करते हो, जिसे डबल स्टैंडर्ड कहा जाता है। मैंने सोचा कि इसे निष्पक्षता कहा जाता है, जो कोई भी भारत के नाम को लोकप्रिय बनाता है वह एक तरह से सराहना का पात्र है। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग को लेकर काफी विवाद हुआ था,जिसपर विवेक अग्निहोत्री का भी रिएक्शन आया था। 

Dilip Joshi: जान से मारने वाली धमकी पर 'जेठालाल' का बयान, कहा- भला हो उसका जिसने यह गलत खबर फैलाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें