एक्ट्रेस सारा अली खान कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना चुकी हैं। फिल्म केदारनाथ से एक्टिंग की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस की एक और फिल्म जल्द ही सीधा ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी आगामी फिल्म गैसलाइट को निर्माताओंं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म में सारा के साथ विक्रांत मेसी भी नजर आने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Gauri Khan: पठान की कामयाबी पर झूम उठी गौरी खान, कमाई की रिकॉर्ड तोड़ लकीर पर कुछ यूं जाहिर की खुशी
गैसलाइट ओटीटी पर होगी रिलीज
जानकारी के मुताबिक इस फिल्म को 31 मार्च से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। गुलमोहर के प्रमोशन के दौरान अपनी दादी व दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर से बात करते हुए सारा ने कहा कि गैसलाइट का प्रीमियर मार्च में ही इसी प्लेटफॉर्म पर होगा। बता दें कि यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन पवन कृपलानी ने किया है। फिल्म में चित्रांगदा सेन भी नजर आने वाली हैं।
यह भी पढ़ें- Benny Dayal: सिंगिंग लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ड्रोन कैमरा से घायल हुए बेनी दयाल, वीडियो शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
इन फिल्मों में दिखेंगी सारा
इससे पहले सारा अली खान की पिछली फिल्म भी इसी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम अतरंगी रे था। इस फिल्म में उनके अलावा धनुष और अक्षय कुमार अहम भूमिकाओं में दिखे थे। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। वहीं, सारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही लक्ष्मण उतेकर की फिल्म फिल्म में भी दिखेंगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके अलावा वह मर्डर मुबारक नाम की फिल्म में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाती नजर आने वाली हैं।