फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: आरोपों से बरी होने पर छलका विवेक अग्निहोत्री का दर्द, मीडिया समेत राजनीतिक दल पर साधा निशाना

Tue, 11 Apr 2023 01:55 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने कोर्ट से राहत मिलने के बाद अपना बयान जारी किया है। डायरेक्टर ने मीडिया समेत राजनीतिक दलों पर भी जमकर निशाना साधा है। 
 
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द कश्मीर फाइल्स' के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक सम-सामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं। बीते दिन फिल्म मेकर को उनके खिलाफ अदालत की अवमानना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय से राहत मिली। इसी पर अब विवेक ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया के पक्षपाती रवैये पर गुस्सा जाहिर किया है। 

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने क्यों मांगी माफी?

दरअसल, विवेक अग्निहोत्री ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में नजरबंद सामाजिक कार्यकर्ता गौतम नवलखा को रिहा करने से संबंधित तत्कालीन न्यायमूर्ति और वर्तमान ओडिशा मुख्य न्यायाधीश एस मुरलीधर पर टिप्पणी कर दी थी। फिल्म निर्देशक ने इस मामले में न्यायाधीश एस मुरलीधर के आदेश के बाद उनपर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। इसी को लेकर फिल्म मेकर ने बीते दिन अदालत के सामने पेश होकर बिना शर्त माफी मांगी। मामले का संज्ञान लेकर कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।

Salman Khan: पुलिस के हत्थे चढ़ा भाईजान को धमकी देने वाला शख्स, कॉल कर कहा था- 30 तारीख को मार दूंगा

राहत मिलने पर डायरेक्टर ने किया पोस्ट 

विवेक अग्निहोत्री ट्वीट कर मीडिया के दोहरे रवैये पर भड़कते नजर आए हैं। डायरेक्टर ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'आपराधिक अवमानना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय में कल के केस पर मेरा बयान। जिस तरह से कुछ पक्षपाती मीडिया और राजनीतिक दलों द्वारा मेरे खिलाफ खबर पेश की गई वो पूरी तरह से गलत है।'

विवादित ट्वीट को लेकर विवेक का बयान

विवेक ने इस ट्वीट के साथ दो पन्नों का एक बयान भी जारी किया। इसमें निर्देशक ने अवमानना केस की पूरी कहानी बताई है। विवेक ने अपने बयान में बताया कि उन्होंने साल 2018 में उड़ीसा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मुरलीधर के खिलाफ पोस्ट साझा किया था लेकिन कोर्ट की नोटिस के बाद उन्होंने ओरिजिनल पोस्ट को हटा लिया और माफी भी मांग ली। डायरेक्टर ने कहा कि इस तरह उन्हें पूरे मामले में पीछे हटना पड़ा और 10 अप्रैल को उन्होंने कोर्ट में जाकर बिना शर्त माफी मांग ली। इसके बाद कोर्ट ने भी विवेक की बात सुनकर मामले को रद्द कर दिया। 

Rowdy Rathore 2: अक्षय कुमार के हाथ से निकली राउडी राठौर 2? इस अभिनेता को फिल्म के लिए किया गया साइन
विज्ञापन

मीडिया समेत राजनीतिक दलों पर फूटा डायरेक्टर का गुस्सा

विवेक अग्निहोत्री ने अपने नोट में गलत खबर फैलाने वाले मीडिया हाउस पर भी निशाना साधा है। डायरेक्टर ने कहा है, 'किसी व्यक्ति को कानूनी मामलों में उलझाना, फर्जी खबरों के माध्यम से उन्हें बदनाम करना, हर समय प्रतिक्रिया करने में उनका समय बर्बाद करना, ताकि उनका ध्यान उनके काम से भटकाया जा सके, हमारे लोकतंत्र में आम बात नहीं है।' विवेक ने यह तक कह दिया कि फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज के बाद से ही उन्हें अलगाववादियों, मीडिया, राजनीतिक दलों और चरमपंथियों के समूहों के जरिए परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें