फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दृश्यों को काटकर तमिल में रिलीज होगी 'विश्वरूपम'

Mon, 04 Feb 2013 10:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
तमिलनाडु सहित दक्षिण भारत के दूसरे राज्यों के दर्शक भी कमल हासन की फिल्म 'विश्वरूपम' देख सकेंगे। बस फर्क इतना होगा कि वे जो फिल्म देखेंगे उसमें लगभग सात दृश्य कटे हुए होंगे। इसके अलावा कुछ संवादों पर वीप की आवाज भी सुनाई देगी।
विज्ञापन


अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘विश्वरुपम’ पर मुस्लिम संगठनों के विरोध को खत्म करने के इरादे से प्रसिद्ध अभिनेता कमल हासन फिल्म के सात दृश्यों को काटकर उसे रिलीज करने पर राजी हो गए है। जिससे तमिलनाडु में उनकी फिल्म के रिलीज होने का रास्ता साफ हो गया है। यह फिल्म सोमवार अथवा मंगलवार को रिलीज हो सकती है।

कमल हासन मुस्लिम संगठनों और राज्य सरकार के प्रतिनिधि से बात करने के लिए मुंबई से चेन्नई पहुंचे। राज्य सरकार के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने राज्य के गृह सचिव आर राजेंद्रन और फिल्म पर आपत्ति करने वाले 24 मुस्लिम संगठनो के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सचिवालय में साढे चार घंटे तक चली बातचीत के बाद ही यह गतिरोध खत्म हो पाया। कमल हासन ने इस बात पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं अपने मुस्लिम भाईयों को संतुष्ट कर सका।
विज्ञापन


इस मुलाकात के बाद कमल हासन ने पत्रकारों से कहा कि वह मुस्लिम संगठनो की मांग पर सहमत होकर उन सात दृश्यों को हटाने पर राजी हो गए हैं जिन पर उन्हें आपत्ति थी। तमिलनाडु मुस्लिम मुनेत्र कषगम के नेता जवाहिरूल्लाह ने भी बताया कि उनका संगठन भी कमल हासन के कदम से संतुष्ट है। अब उन्हें फिल्म से कोई दिक्कत नहीं है। यह फिल्म हिंदी में इस शुक्रवार को रिलीज हो गयी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें