फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर किरदार रीता फरेरा की डिजिटल वर्ल्ड में एंट्री, जल्द लेकर आ रहे हैं विक्रम मल्होत्रा वेब सीरीज

Thu, 06 Jun 2019 11:47 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vikram malhotra - फोटो : social media
विज्ञापन
मशहूर उपन्यासकार विश धमीजा के उपन्यासों की मशहूर किरदार डीसीपी रीता फरेरा जल्द ही परदे पर नजर आने वाली हैं। मुंबई की अपराधिक घटनाओं पर आधारित विष धमेजा के उपन्यास भिंडी बाजार,  दूसरा और लिपस्टिक में रीता फरेरा का काम काफी दिलचस्प है। इस पात्र की लोगों के बीच बढ़ती लोकप्रियता को देखकर निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने इसे डिजिटल वर्ल्ड में उतारने का फैसला किया है।
विज्ञापन


विक्रम मल्होत्रा इस मशहूर किरदार रीता फरेरा पर एक वेब सिरीज बनाने जा रहे हैं, जो कई सीजनों में बंटी होगी।  बेबी, एयरलिफ्ट, और टॉयलेट जैसी फिल्मों का निर्माण करने वाली विक्रम मल्होत्रा की प्रोडक्शन कंपनी एबनडेन्शिया एंटरटेनमेंट ने हाल ही में विश धमीजा की इन तीनों किताबों के कॉपीराइट संबन्धी समस्त कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है। 

उपन्यास भिंडी बाजार में डिप्टी पुलिस कमिश्नर रीता को एक सेक्स स्कैंडल रैकेट का भांडा फोड़ते दिखाया गया है। उपन्यास दूसरा में रीता फरेरा को एक हीरा चोरी के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दिखाया गया है जबकि लिपस्टिक में रीता फरेरा एक सीरियल किलर की खोज करती नजर आई थी। एबनडेन्शिया एंटरटेनमेंट ने हाल ही में मशहूर अभिनेता माधवन को लेकर वेब सीरीज ब्रीथ बनाई थी जिसे कि दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस सीरीज के दूसरे सीजन में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें