जीत के बावजूद कोहली की उदासी
आरसीबी और सीएसके के बीच यह मुकाबला इस सीजन का सबसे रोमांचक मैच रहा। आखिरी गेंद तक चले इस मैच में आरसीबी की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की, लेकिन जीत के बाद मैदान पर कोहली का वह जोश और उत्साह गायब था, जो उनकी पहचान है। कैमरों ने उन्हें चुपचाप मैदान से बाहर जाते हुए कैद किया। बाद में, वह टीम के बॉक्स में अकेले बैठे दिखे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की चिंता बढ़ गई। एक फैन ने लिखा, “विराट, आपको क्या हुआ? आज आप पूरी तरह उदास दिखे।” एक अन्य ने कहा, “लोगों ने एक मजबूत इंसान को तोड़ दिया। विराट के हर कदम पर सवाल उठते हैं, कोई कितना सहन कर सकता है?”
Siddhant Issar Wedding: शादी के बंधन में बंधे 'दुर्योधन' के बेटे, 'पितामह' ने दिया आशीर्वाद, देखिए तस्वीरें
सोशल मीडिया विवाद ने बढ़ाई मुश्किल
कोहली की उदासी की वजह हाल ही में सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक विवाद माना जा रहा है। कुछ दिनों पहले प्रशंसकों ने नोटिस किया कि कोहली के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट ने अभिनेत्री अवनीत कौर के फैन पेज की एक पोस्ट को लाइक किया था। इस छोटी सी घटना ने ऑनलाइन गॉसिप और ट्रोलिंग को जन्म दे दिया। विवाद बढ़ता देख कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई दी। उन्होंने लिखा, “मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि अपनी फीड साफ करने के दौरान गलती से एल्गोरिदम ने एक इंटरैक्शन रजिस्टर कर लिया। इसके पीछे कोई इरादा नहीं था। कृपया कोई अनावश्यक अनुमान न लगाएं। आप सभी के समझने के लिए धन्यवाद।”
कौन हैं अवनीत कौर?
अवनीत कौर की बात करें तो वह एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कम उम्र में मनोरंजन जगत में अपनी खास जगह बनाई है। 13 अक्टूबर 2001 को पंजाब के जालंधर में जन्मी अवनीत ने महज आठ साल की उम्र में 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2012 में टीवी धारावाहिक 'मेरी मां' से अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद उन्होंने 'मर्दानी' (2014) में रानी मुखर्जी के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'चंद्रा नंदिनी' और 'अलादीन-नाम तो सुना होगा' जैसे धारावाहिकों में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। 2023 में कंगना रनौत के प्रोडक्शन में बनी 'टीकू वेड्स शेरू' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी मुख्य भूमिका ने उन्हें नई पहचान दी। सोशल मीडिया पर भी अवनीत की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अपनी फिटनेस और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।