फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirmal Kapoor: इस दिन होगी निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा, बेटे बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी

Sun, 04 May 2025 07:52 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nirmal Kapoor Prayer Meet: निर्मल कपूर के निधन के बाद बोनी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मां की प्रार्थना सभा की जानकारी साझा की है।
विज्ञापन
निर्मल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर, अभिनेता अनिल कपूर, संजय कपूर और उनकी बहन रीना मारवाह की मां निर्मल कपूर के निधन से परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। शनिवार को उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। वहीं, इसके बाद बोनी कपूर ने सोशल मीडिया अपनी मां की प्रार्थना सभा की जानकारी साझा की।

विज्ञापन

Sooraj Pancholi Exclusive: सोमनाथ दर्शन करते ही खत्म हो गईं सारी समस्याएं, ट्रेलर देखकर सलमान फोन पर बोले...

Trending Videos

इस दिन होगा प्रार्थना सभा का आयोजन
निर्मल कपूर के लिए प्रार्थना सभा 5 मई 2025 को होगी। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मां निर्मल कपूर की प्रार्थना सभा का विवरण साझा करते हुए लिखा, “प्रार्थना सभा: निर्मल सुरिंदर कपूर (27 सितंबर 1934 - 2 मई 2025) की स्मृति में। उनके सुंदर जीवन को याद करने के लिए हमारी प्रार्थना में शामिल हों।” इस आयोजन में कपूर परिवार के सभी सदस्य, बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, महीप, संदीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, आयरा, वायु और युवान मौजूद रहेंगे। 
Shah Rukh Khan: मेट गाला के आयोजन से पहले न्यूयॉर्क पहुंचे शाहरुख खान, फैन को किया हग, वीडियो वायरल

परिवार ने साझा किया था भावुक बयान
इससे पहले कपूर परिवार ने निर्मल  कपूर को याद करते हुए एक भावुक बयान जारी किया था। बयान में लिखा था, "2 मई 2025 को निर्मल कपूर ने अपने प्रिय परिवार के बीच शांति से अंतिम सांस ली। उन्होंने पूर्ण और आनंदमय जीवन जीया। वह अपने चार बच्चों, बहुओं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियों, चार परपोते-पोतियां और अनमोल यादों को छोड़ गई हैं।" इस साझा बयान में आगे लिखा था, "जो भी उनसे मिला उनका उदार स्वभाव और असीम प्यार हर उस व्यक्ति को छू गया। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। वह हमेशा याद रहेंगी वह हमेशा हमारी प्रिय रहेंगी।" बयान में परिवार के सभी सदस्यों बोनी, अनिल, रीना, संजय, सुनीता, संदीप, महीप, मोहित, अक्षय, सोनम, अर्जुन, रिया, हर्षवर्धन, अंशुला, जाह्नवी, शनाया, खुशी, जहान, अंतरा, आनंद, आशिता, करण, थिया, वायु, आयरा और युवान के नाम शामिल थे। 
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है कपूर परिवार के कई सदस्य
निर्मल कपूर भले ही खुद फिल्मों से सीधे तौर पर जुड़ी नहीं थीं, लेकिन उनके परिवार ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दीं। बोनी कपूर ने 'मिस्टर इंडिया', 'नो एंट्री' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों का निर्माण किया, तो अनिल कपूर ने 'लम्हे', 'बेटा' और जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। संजय कपूर ने भी अभिनय और निर्माण के क्षेत्र में योगदान दिया। उनकी पोती जाह्नवी कपूर, सोनम कपूर और पोता अर्जुन कपूर आज की पीढ़ी के मशहूर सितारे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें