वीर दास को बीते दिनों अपने कॉमेडी स्पेशल 'वीर दासः लैंडिंग' के लिए एमी अवॉर्ड मिला। अब वे जल्द ही एक फीचर फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। इस फिल्म में वीर सह-निर्देशक, प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अभिनय भी करेंगे। बता दें कि वीर दास सिर्फ भारत में ही परफॉर्म नहीं करते, बल्कि विदेशों में भी उनकी प्रस्तुति होती है। हाल ही में वीर फिल्म 'देली-बेली' के को-स्टार इमरान खान के बारे में बात करते दिखे।
विज्ञापन
वीर दास ने कही ये बात
वीर दास का कहना है कि इमरान खान के शानदार निर्देशक साबित हो सकते हैं। बातचीत के दौरान वीर से जब पूछा गया कि अगर उन्हें एक दिन के लिए सेंटा बनाया जाए तो वे इमरान खान को क्या देंगे? इस पर वीर ने कहा, 'मैं इमरान को एक फिल्म यूनिट दूंगा, जो फिल्म बनाएगी और वे निर्देशन करेंगे। मेरे ख्याल से वे शानदार निर्देशक साबित हो सकते हैं'।
Year Ender 2023: दीपिका पादुकोण फिर बनीं बॉलीवुड की हीरोइन नंबर वन, यहां पढ़िए ‘अमर उजाला’ टॉप 10 लिस्ट
विज्ञापन
इस फिल्म से शुरू हुआ था करियर
वीर दास ने आगे कहा, 'मुझे नहीं पता इमरान ऐसा करेंगे या नहीं, लेकिन मुझे लगता है कि वह एक अद्भुत निर्देशक होंगे। देल्ही बेली के दौरान शुरुआत में, हम सभी ऐसे थे कि इमरान एक दिन एक शानदार फिल्म का निर्देशन करेंगे, इसलिए मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा करेंगे'। बता दें कि इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू...या जाने ना' से अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी।
अगले साल करेंगे कमबैक?
इमरान, 'आई हेट लव स्टोरीज', 'एक मैं और एक तू' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वर्ष 2015 में फिल्म 'कट्टी बट्टी' के बाद उनका करियर ढलान पर आ गया। हालांकि, ऐसी खबरें हैं कि इमरान एक बार फिर फिल्मी दुनिया में कमबैक करने वाले हैं। उम्मीद की जा रही है कि वे वर्ष 2024 में अपनी वापसी का आधिकारिक एलान करें।
Daler Mehndi Dara Singh: दारा सिंह की बात मानते तो टैक्सी चला रहे होते दलेर, सुनाया रुला देने वाला किस्सा