भारत में 'औरतों की दिन में पूजा और रात में गैंगरेप' वाले बयान के बाद से ही कॉमेडियन वीर दास पर देशद्रोह के आरोप लग रहे हैं। लगातार विवादों में बने वीर दास को देश भर से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही हैं। वीर दास के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कंगना रणौत ने उन्हें सॉफ्ट आतंकवाद करार दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीर दास का पुराना ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि 'यह एक ऐसे घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण है, जो किसी भी चीज में अच्छा नहीं है। इसलिए वह अपने ही जैसे लोगों के बीच इस घटियापन को बेच देता है।' इसके साथ ही कंगना ने वीर दास की गिरफ्तारी की मांग भी की है।
क्या है ट्वीट में?
दरअसल, वीर दास के पुराने ट्वीट में उन्होंने महिलाओं के निजी अंग के बारे में लिखा था। जिसे कंगना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस ट्वीट के वायरल होने के बाद से ही वीर दास ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं।
क्या है विवाद?
वीर दास ने हाल में ही अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में जॉन एफ कैनेडी सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में परफॉर्मेंस दी थी। जिसका वीडियो वीर दास ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में देश के दोहरे चरित्र के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कविता सुनाई। जिसके बाद से ही उनके खिलाफ देश भर में लोग गुस्सा दिखा रहे हैं।
वीर दास ने दी सफाई
विवाद बढ़ने के साथ ही वीर दास ने एक बयान जारी किया है। उनके मुताबिक इस वीडियो से उनका इरादा देश का अपमान करने का नहीं था। उनका इरादा बस ये कहने का था कि देश अपने तमाम समस्याओं के बाद भी देश 'महान' है।