अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी शानदार अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह अपने फिल्मी किरदारों को वास्तविक रूप देने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वर्ष 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' के लिए एक्टर ने करीब 20 किलो वजन कम किया था। एक बार फिर रणदीप हुड्डा ने अपने किरदार के लिए कई किलो वजह घटाया है। दरअसल, इस बार रणदीप हुड्डा ने बायोपिक 'विनायक दामोदर सावरकर' के लिए अपना वजन कम किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान रणदीप हुड्डा ने वजन कम करने के सेहत पर पड़े प्रभावों पर चर्चा की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता विनायक दामोदर सावरकर की भूमिका निभाने के लिए रणदीप ने करीब 18 किलो वजन कम किया है। गोवा में चल रहे 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (आईएफएफआई) के दौरान रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मैं लंबे समय से कम वजन का रहा हूं...और मैं यह मानता हूं कि ज्यादा लंबे वक्त तक मुझे अंडरवेट नहीं रहना चाहिए। हालांकि, विनायक दामोदर सावरकर पर बायोपिक इसकी डिमांड करती है और मुझे भी अपने किरदार में जान फूंकने के लिए अपनी सीमाओं से परे काम करना पसंद है। मैं जो किरदार निभा रहा हूं उसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करता हूं।'
Blurr: तापसी पन्नू की साइकोलॉजिकल थ्रिलर का टीजर हुआ रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा 'ब्लर' का यह वीडियो
रणदीप हुड्डा ने कहा, 'मुझे दूसरे किरदारों के इमोशंस को महसूस करना अच्छा लगता है। इसलिए, इस किस्म की ट्रेनिंग मुझे उस किरदार के और भी करीब महसूस कराती है।' बातचीत के दौरान रणदीप हुड्डा ने यह भी स्वीकार किया कि इस किस्म का ट्रांसफॉर्मेशन किसी की सेहत पर भी असर डाल सकता है। उन्होंने कहा, 'यह ट्रांसफॉर्मेशन सेहत पर भारी पड़ सकता है, इसलिए मैं ब्रेक लेता हूं और कुछ वक्त के लिए रुकता हूं। कठिन बदलावों से गुजरने में ब्रेक काफी मददगार होते हैं।'
Ayushmann Khurrana: 'एन एक्शन हीरो' में लोगों दिखेगी 'बायकॉट कल्चर' की झलक, आयुष्मान ने किया बड़ा खुलासा
रिपोर्ट्स के मुताबिक रणदीप हुड्डा ने वीर सावरकर की बायोपिक की शूटिंग शुरू कर दी है, फिल्म का नाम 'स्वतंत्र वीर सावरकर' है। फिल्म में रणदीप हुड्डा सावरकर की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए रणदीप हुड्डा निर्देशन की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं।
Jacqueline Fernandez: महाठग सुकेश को लेकर नए खुलासे करने वाली हैं जैकलीन? एक्ट्रेस ने दर्ज कराया बयान