वहीं, फिल्म पोस्टर को साझा करते हुए, कमल हासन ने लिखा, 'केवल वीरता ही ताज पहनती है'। मैं फिर से आपके सामने अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस को प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूं। पहले की तरह, हमें जीत दिलाएं !! विक्रम।" बता दें, इस फिल्म का पहला टीजर 7 नवंबर 2020 को रिलीज किया गया था। फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी की है जो एक सीरियल किलर की तलाश में है।
कमल हासन के अलावा फिल्म के स्टार लोकेश ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस पोस्टर को शेयर किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म विक्रम अगले साल तक परदे पर नजर आएगी।