फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gandhi Talks: विजय सेतुपति की नई फिल्म का हुआ एलान, बिन कुछ कहे ही गंभीर मुद्दे को उजागर करेगी ‘गांधी टॉक्स’

Sun, 02 Oct 2022 12:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सार

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज विजय सेतुपति की नई फिल्म गांधी टॉक्स का टीजर जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Gandhi Talks - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों ही जानकारी सामने आई थी कि अभिनेता बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म जवान में नजर आने वाले हैं। इसी बीच अब अभिनेता की एक और नई फिल्म का एलान कर दिया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आज अभिनेता की नई फिल्म गांधी टॉक्स का टीजर जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

हाल ही में सामने आए फिल्म के इस टीजर को देख ऐसा लग रहा है कि यह फिल्म  मनी गेम पर आधारित होने वाली है। इस फिल्म की खासियत यह है कि यह एक शॉर्ट फिल्म होगी, जो बिना किसी डायलॉग के बनाई गई है। 'गांधी टॉक्स' एक डार्क कॉमेडी फिल्म है, जिसे देख आप एक बार फिर मूक फिल्मों के दौर का अनुभव कर पाएंगे। 

Adipurush: टीजर रिलीज के लिए अयोध्या रवाना हुई टीम ‘आदिपुरुष’, कृति सेनन के ट्रेडिशनल अवतार ने जीता दिल

फिल्म 'गांधी टॉक्स' का निर्देशन किशोर बेलेकर ने किया है। जी स्टूडियोज, क्यूरियस डिजिटल और मूवी मिल एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म जल्द ही रिलीज की जाएगी। फिल्म में विजय सेतुपति के अलावा  सिद्धार्थ जाधव, अरविंद स्वामी, अदिति राव हैदरी आदि नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म के संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए. आर. रहमान ने दिया है। 


Bigg boss 16: मिस इंडिया बनने के बाद भी काम के लिए भटकती रहीं मान्या सिंह, सलमान खान के सामने बयां किया दर्द

 

 

विज्ञापन

अपनी इस फिल्म का टीजर जारी करते हुए अभिनेता विजय सेतुपति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी साझा किया है। फिल्म का टीजर सामने आते ही फैंस की इस जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फैंस लंबे समय बाद आई इस साइलेंट फिल्म को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही अभिनेता के इस पोस्ट पर कमेंट कर लगातार उनकी इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। 

Bigg Boss 16: पहली सुबह ही बिग बॉस ने कंटेस्टेंट्स को दिया तगड़ा झटका, तोड़ी शो की 15 साल पुरानी परंपरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें