फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: वर्कआउट करते हुए ऋतिक रोशन ने 80 के दशक के गानों पर किया जमकर डांस, आपने देखा क्या?

Sun, 17 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
अभिनेता ऋतिक रोशन फिलहाल इन दिनों 'विक्रम वेधा' की शूटिंग में बिजी हैं, लेकिन इस दौरान भी वह अपनी फिटनेस का ध्यान रखना नहीं भूलते। हाल में वर्कआउट का दौरान ऋतिक ने जिम में 80 के दशक के बॉलीवुड गानें पर नाचते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ऋतिक गानों पर गोल गोल चक्कर लगाते दिख रहे हैं। ऋतिक ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। अपने वर्कआउट के दौरान वह गरबा डांस कर रहे थे। पीछे से डांस करते हुए व्यक्ति ने कहा, "नवरात्रि है रे,"। साथ ही बाकी तीनों वीडियो में भी उन्हें 80 के दशक के ट्रैक पर डांस करते हुए दिखाया।
विज्ञापन


वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में ऋतिक ने लिखा, "जब बॉलीवुड हीरो अचानक जिम में 80 के दशक का संगीत सुनता है #braindead #totalloss,"। वहीं दीपिका पादुकोण ने भी पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "जोकर!" कृति सैनन और प्रीति जिंटा ने हंसते हुए इमोजी शेयर किये। 

ऋतिक रोशन इन दिनों तमिल ब्लॉकबस्टर विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक में काम कर रहे हैं। इसके अलावा, ऋतिक के पास फिल्म फाइटर भी है, जिसमें वह दीपिका के साथ पहली बार नजर आएंगे। इसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित फिल्म को देशभक्ति पर आधारित एक एक्शन फिल्म बताया जा रहा है। यह 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें