इस दौरान कार्यक्रम में पहुंचे विक्की कौशल से जब उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में पूछा गया तो वह मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए। विक्की ने कहा कि "लाइफ बहुत अच्छी चल रही है, सुकून भारी। कटरीना बहुत अच्छी हैं। मैं आज उनकी मौजूदगी को बहुत याद कर रहा हूं। उम्मीद है, अगले साल हम एक साथ आईफा में बनाएंगे।"
कृति सेनन, विक्की कौशल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं, आज अबू धाबी के यस आइलैंड में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स समारोह में 12 श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए। इसे दौरान साल 2022 का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल नें अपने नाम किया। एक्टर को उनकी फिल्म सरदार ऊधम सिंह के लिए ये पुरस्कार मिला, जिसे उन्होंने दिवंगत अभिनेता इरफान को समर्पित किया, जो पहले इस रोल को निभाने वाले थे। वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म मिमी के लिए हासिल किया।
कटरीना कैफ और विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि विक्की और कटरीना की शादी बीते साल 9 दिसंबर को राजस्थान सवाई माधोपुर में शादी में रचाई थी। एक निजी समारोह में हुए इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी के साथ 'गोविंदा नाम मेरा' में दिखाई देंगे। इसके अलावा वह सारा अली खान और आनंद तिवारी के साथ लक्ष्मण उटेकर की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर वाले हैं।