प्रशांत नील जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीर
- फोटो : twitter
बैंगलौर पहुंचे केजीएफ स्टार
प्रशांत नील के जन्मदिन का सेलिब्रेशन बैंगलोर में किया गया। जिसमें प्रभास और यश के अलावा कई दिग्गज शामिल हुए। बता दें कि इस समय एक्टर प्रभास बैंगलौर में अपनी आगामी फिल्म सालार की शूटिंग कर रहे हैं, वहीं प्रशांत नील इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। जबकि जानकारी के मुताबिक, अभिनेता यश प्रशांत नील के जन्मदिन के लिए यहां पहुंचे हैं।
प्रशांत नील जन्मदिन सेलिब्रेशन में साथ पोज देते दिखाई दिए सितारें
प्रशांत नील के जन्मदिन की तस्वीरों में सभी एक साथ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। जहां अभिनेता प्रभास ऑल ब्लैक-कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं,वहीं यश ने ब्लैक आउटफिट के साथ ऊपर से जैकेट टीमअप किया है। एक साथ सभी दिग्गजों को साथ देखकर यूजर्स भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।