फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal Video: चोटिल होने के बाद भी 'छावा' ने नहीं हारी हिम्मत, हाथ पर प्लास्टर बांध जिम में बहाया पसीना

Sat, 17 Feb 2024 09:26 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी बीच अभिनेता चोटिल होने के बावजूद जिम में पसीना बसाते नजर आए हैं। 
 
विज्ञापन
छावा-विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म 'छावा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में अभिनेता को छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में देखा जाएगा। विक्की अपने किरदार को लेकर काफी सजग हैं। साथ ही इसमें ढलने के लिए फिटनेस के प्रति अपना समर्पण दिखाते नजर आए हैं। अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी लगन देखकर फैंस प्रेरित हो रहे हैं।

प्लास्टर बांध किया वर्कआउट

वायरल वीडियो में विक्की कौशल के हाथ में प्लास्टर लगा नजर आ रहा है। बावजूद इसके अभिनेता जिम में पसीना बहाते देखे जा रहे हैं। दरअसल, अभिनेता हाल ही में एक एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान घायल हो गए, लेकिन उन्होंने इसका असर अपनी फिटनेस पर नहीं आने दिया। प्लास्टर लगे हाथों से अभिनेता वर्कआउट करते नजर आ रहे हैं। विक्की ने यह वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर फैंस को फिटनेस के प्रति प्रेरित किया। 

विज्ञापन


Laapataa Ladies: ऐसे मिली किरण राव को फिल्म 'लापता लेडिज' की कहानी, निर्देशक ने आमिर खान को दिया श्रेय

कैप्शन से जीते दिल 

वीडियो को साझा करते हुए विक्की कौशल ने कैप्शन दिया, 'जब हम दौड़ नहीं सकते, तो हम चलते हैं... हम रुकते नहीं हैं।' विक्की कौशल के फैंस उनके जज्बे की सराहना करते और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते नजर आ रहे हैं। 'छावा' में येसुबाई भोंसले के किरदार में रश्मिका मंदाना भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


Friday Box Office: दूसरे हफ्ते में आते ही डगमगाई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', जानें अन्य फिल्मों का हाल

विक्की कौशल का वर्कफ्रंट

'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित एक ऐतिहासिक नाटक है। यह फिल्म लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित और दिनेश विजान द्वारा निर्मित है। यह 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सैम बहादुर' और 'जरा हटके जरा बचके' के साथ विक्की कौशल के लिए साल 2023 सफल रहा। उनकी आगामी परियोजनाओं में 'मेरे मेहबूब मेरे सनम' और संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' शामिल हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें