'जरा हटके जरा बचके' के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर अब छत्रपति संभाजी महाराज पर आधारित एक पीरियड ड्रामा फिल्म पर काम कर रहे हैं। फिल्म का नाम 'छावा' है, जिसमें विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की मुख्य भूमिका निभाएंगे और रश्मिका मंदाना येसूबाई भोसले का किरदार निभाएंगी। फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं, जो लोगों के बीच इसको लेकर उत्साह बढ़ा रहे हैं। जहां बीते दिनों खबर आई थी फिल्म में अक्षय खन्ना की एंट्री हुई है, वहीं अब विक्की कौशल ने कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखकर लग रहा है कि उन्होंने 'छावा' की तैयारी शुरू कर दी है।
विक्की कौशल ने शुरू की 'छावा' की तैयारी?
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ दिन पहले जारी किए गए टीजर ने फैंस के बीच इसको लेकर और ज्यादा बज बना दिया है। लेकिन इस बीच विक्की कौशल की हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म 'छावा' के लिए तैयारी शुरू कर दी है। फिल्म में उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। हालांकि, किसी भी चीज का आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
Bishan Singh Bedi: बेटे अंगद के साथ स्क्रीन साझा कर चुके हैं बिशन सिंह बेदी, इस फिल्म में दिखाया अभिनय कौशल
विक्की के वीडियो ने बढ़ाई हलचल
दरअसल, आज विक्की कौशल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया जिसने फैंस को हैरान कर दिया है। वीडियो में विक्की कौशल को घुड़सवारी करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर नेटिजन्स कयास लग रहे हैं कि अभिनेता ने फिल्म 'छावा' की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल एक मराठा योद्धा की भूमिका में दिखाई देंगे और ऐसे किरदार के लिए घुड़सवारी आना बहुत जरूरी है। ऐसे में फैंस यह अंदाजा लगा रहे हैं।
इन फिल्मों में आएंगे नजर
विक्की कौशल के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में देखा गया था। यह फिल्म अच्छे रिव्यूज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही थी। विक्की कौशल को अगली बार फिल्म 'सैम बहादुर' में देखा जाएगा, जिसमें वह सैम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
IFFI 2023: जिस निर्देशक का सेंसर बोर्ड ने किया अपमान, केंद्र सरकार उसका गोवा फिल्म फेस्टिवल में करेगी सम्मान