फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज को लेकर डरे हुए थे विक्की कौशल, बोले- छोटी फिल्मों को मौका नहीं...

Thu, 21 Sep 2023 06:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विक्की कौशल ने खुलासा किया कि वह अपनी पिछली फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' की रिलीज को लेकर डरे हुए थे, क्योंकि सिनेमाघरों में अब छोटी फिल्मों को मौका नहीं मिलता।
विज्ञापन
विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने 'मसान', 'जुबान', एक्शन फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसे कई हिट फिल्मों में काम किया। विक्की कौशल ने अपने पारिवारिक मनोरंजक 'जरा हटके जरा बचके' में अपनी दमदार अदाकारी से फैंस का दिल जीता। विक्की और सारा की मिड-बजट लव ड्रामा उम्मीदों से बढ़कर रही और दुनिया भर में 115 करोड़ रुपये की कमाई की। अब अभिनेता ने फिल्म को लेकर खुलासा किया कि वह इसकी रिलीज से पहले डरे हुए थे।

विज्ञापन

विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
'जरा हटके जरा बचके' की सफलता के बाद विक्की एक और हल्के-फुल्के पारिवारिक ड्रामा 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' के साथ वापस आ गए हैं। आगामी फिल्म का प्रचार करते हुए विक्की ने साझा किया कि उनकी पिछली फिल्म के बॉक्स ऑफिस अच्छा प्रदर्शन किया और हमें यह विश्वास दिलाया कि कम बजट की फिल्में भी चल सकती हैं।

Rajveer Deol: राजवीर ने बड़े भाई करण की डेब्यू फिल्म से लिया सबक? खुद किया यह खुलासा

सारा अली खान-विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की ने खुलासा किया कि रिलीज से पहले मैं, यहां तक कि निर्माता और हितधारक भी फिल्म के बिजनेस को लेकर चिंतित थे। सिनेमाघरों में अपनी आखिरी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को धन्यवाद देते हुए विक्की ने कहा, "मिड-बजट फिल्मों को यह सशक्तिकरण दर्शकों की वजह से ही मिला है। हम भी उतने डरे हुए हैं। सभी वही बात कर रहे हैं कि छोटी फिल्मों का मौका नहीं मिलता है। ये केवल ओटीटी पर ही चलेंगी, लेकिन दर्शकों के कारण बदलाव आया है, वे सिनेमाघरों में आए, फिल्म का आनंद लिया और सभी को चौंका दिया।

Ganesh Chaturthi 2023: इन एनिमेटेड फिल्मों में भगवान गणेश ने दिखाईं लीलाएं, वॉचलिस्ट में जरूर करें शामिल
विज्ञापन

विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
वहीं बात करें विक्की कौशल की आने वाली फिल्म के बारे में तो विजय कृष्ण आचार्य के जरिए निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' फिल्म 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विक्की के साथ फिल्म में मानुषी छिल्लर भी हैं। अपना उत्साह साझा करते हुए मानुषी ने कहा, “मैं बेहद उत्साहित और रोमांचित हूं। मैं फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' की रिलीज के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

Thalapathy 68: विजय की 'दलपति 68' में हुई अरविंद स्वामी की एंट्री! खलनायक की भूमिका निभाते नजर आएंगे अभिनेता

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें