फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vicky Kaushal: 'सैम बहादुर' के सेट से विक्की ने शेयर की बेहद प्यारी तस्वीर, यूजर्स बोले- लेजेंड्स इन वन फ्रेम

Sat, 29 Apr 2023 11:33 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

खबरों की मानें तो फिल्म पूरी हो चुकी है और अब टीम इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। अब हाल ही में, विक्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विक्की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर विक्की कौशल अपनी आगामी फिल्म  'सैम बहादुर' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। विक्की की यह फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनाई गई है। खबरों की मानें तो फिल्म पूरी हो चुकी है और अब टीम इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम कर रही है। अब हाल ही में, विक्की ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

 

विक्की ने साझा की तस्वीर

 

अभिनेता विक्की ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनके साथ गुलजार साहब, एसईएल,मेघना नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में विक्की ने लिखा, 'विश्वास नहीं हो सकता कि मैं उनके साथ एक ही कमरे में हूं और उन्हें जादू करते हुए देखा। गौरतलब है कि यह टीम फिल्म के म्यूजिक पर काम कर रही है और इसके साथ ही 'सैम बहादुर' के म्यूजिक से उम्मीदें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है तस्वीर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले खत्म हो गई थी। इससे पहले विक्की ने फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए लिखा था,  'आभार आभार और केवल आभार ... एक सच्चे योद्धा के जीवन को चित्रित करने की इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए, इस टीम का हिस्सा बनने के लिए जिसने वास्तव में बहुत कुछ सिखाया। मेघना, रोनी, मेरे शानदार सह-अभिनेता, अविश्वसनीय टीम... मानेकशॉ परिवार, भारतीय सेना और आदमी के लिए, एफएम सैम एचएफजे मानेकशॉ, खुद ... धन्यवाद।

Salman khan: सलमान खान ने 'पठान' की सफलता का श्रेय लेने से किया इनकार, कहा- शाहरुख से कोई नहीं छीन सकता यह हक

 

यूजर्स का मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

विक्की की इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'लीजेंड्स इन वन फ्रेम।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'विक्की की फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है कि फिल्म खूब कमाई करेगी।' एक और यूजर ने लिखा, 'शानदार स्टार और टीम, विक्की भाई कितने मस्त लग रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें