VHP ने रावण के चित्रण को बताया आपत्तिजनक
बजरंग लाल बागड़ा का कहना है कि रावण भले ही विद्वान, शक्तिशाली और भगवान का भक्त था, लेकिन लोगों पर अत्याचार करने के कारण वह अनैतिक था। उन्होंने कहा, 'रामायण के हर संस्करण में इस बात का स्पष्ट रूप से वर्णन किया गया है।'
बागड़ा ने आरोप लगाया कि फिल्म में रावण को शोषितों का मुक्तिदाता दिखाकर एक राजनीतिक कहानी गढ़ने की कोशिश की गई है। उनके मुताबिक, रावण का इस तरह चित्रण हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करता है और समाज की नैतिक बुनियाद पर हमला है।
फिलहाल VHP की ओर से फिल्म की स्क्रीनिंग रोकने और सेंसर सर्टिफिकेट रद्द करने की मांग की गई है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: वीकएंड पर फिर बढ़ी 'रामायण' की कमाई, धनुष की 'ओम' ने दी टक्कर? 'गॉडजिला माइनस जीरो' के बुरे हाल