फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradip Mukherjee: दिग्गज बंगाली अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Mon, 29 Aug 2022 06:29 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रदीप मुखर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदीप ने 76 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह दिया है। 
विज्ञापन
प्रदीप मुखर्जी का निधन - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनोरंजन जगत से सोमवार शाम एक दुखद खबर सामने आई है। बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज अभिनेता प्रदीप मुखर्जी का निधन हो गया है। एक्टर ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। प्रदीप ने 76 साल की उम्र में दुनिया अलविदा कह दिया है। अभिनेता ने सत्यजित रे की 'जन अरण्य' में अपने किरदार के लिए शोहरत हासिल की थी। 

विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन और एक्टर अर्जुन रामपाल की फिल्म 'कहानी 2 : दुर्गा रानी सिंह' में डॉ. मैती की अहम भूमिका भी निभाई थी। फिल्म के अपने इस किरदार के लिए प्रदीप ने काफी वाहवाही भी लूटी थीं। प्रदीप मुखर्जी को 22 अगस्त को फेफड़ों में संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार से उनकी हालत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया। अभिनेता के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि वह बीते दो सालों में दो बार कोरोना संक्रमित भी हुए थे। उनका जन्म 11 अगस्त 1946 को हुआ था। उन्होंने कोलकाता के सिटी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद कानून की डिग्री भी हासिल की थी। वह कॉलेज के दिनों से ही अभिनय के प्रति आकर्षित थे। वह कई थिएटर अकादमियों से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे। मंच से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले प्रदीप को सत्यजित रे अभिनय करते देख उन्हें अपनी प्रतिष्ठित फिल्म 'जन अरण्य' में सोमनाथ की भूमिका दी थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें