गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज हाल में ही इंडियन आइडल 13 के शो पर आई थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि जब दिवंगत अभिनेता शम्मी कपूर ने 1960 के दशक में उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने कैसे इसका जवाब दिया था। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने शनिवार को अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया है। इस प्रोमो में वह अभिनेता धर्मेंद्र के साथ रोमांस भी करती नजर आईं।
शम्मी कपूर के साथ शादी न करने को लेकर किया खुलासा
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा शेयर किये गए वीडियो में वह आप की कसम मूवी के गाने जय जय शिव शंकर गाने पर डांस करती दिखीं। फल्म के इस गाने में उनके साथ राजेश खन्ना थे। इसके अलावा उन्होंने ब्रह्मचारी मूवी के गाने आज कल तेरे मेरी प्यार के चर्चे पर भी डांस किया था। मूवी के इस गाने में उनके साथ शम्मी कपूर थे।
शो के दौरान जब आदित्य नारायण ने कहा कि मुमताज जी और शम्मी जी की क्या जोड़ी थी? इसके जवाब उन्होंने कहा, 'शम्मी कपूर ने उनसे सीधे कहा था कि वह मुझसे शादी करना चाहते हैं। मैं उस समय सिर्फ 17 साल की थी और उस समय मैं शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन कई बार मैं उन्हें याद करती हूं।'
Aruna Irani: अरुणा ईरानी ने विवाहेत्तर संबंधों पर की बात, बोलीं- पत्नियां दूसरी महिलाओं को न ठहराएं दोषी
एक्टर धर्मेंद्र को करती थी पसंद
शो में एक्टर धर्मेंद्र को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें मुझे धरम से बहुत लगाव था, जिसके बाद उन्होंने धमेंद्र को गले भी लगाया था। इसके बाद जवाब में धर्मेंद्र ने कहा कि मुमताज को देखकर फीलिंग्स आ जाती हैं। उनकी इस बात पर मुमताज शरमा गईं। बता दें कि उन्होंने साल 1974 में बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी की थी। इस शादी के बाद उनकी दो बेटियां भी हुईं। उनकी एक बेटी की शादी फिरोज खान के बेटे फरदीन खान से हुई है।