अरुणा ईरानी बॉलीवुड की नामी अभिनेत्रियों में रही हैं। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अभिनय से इतर एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहीं। बता दें कि अरुणा ईरानी ने फिल्म मेकर कुकू कोहली से शादी की, जो कि पहले से शादीशुदा थे। हाल ही में अरुणा अपनी शादीशुदा जिंदगी पर बात करती नजर आईं। उनका कहना है कि शादीशुदा मर्द से शादी करना बिल्कुल आसान नहीं होता। हालिया बातचीत में अपनी जिंदगी के संघर्षों को लेकर अरुणा ईरानी का दर्द छलक आया। इस दौरान उन्होंने हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी पर भी बात की। आइए जानते हैं...
हाल ही में एएनआई से बातचीत में अरुणा ईरानी ने कहा, 'अक्सर शादीशुदा मर्द से अफेयर होने या शादी होने पर उस शख्स की पत्नी उन महिलाओं को ही दोष देती हैं, जिनके साथ वे संबंध में होते हैं। जबकि वफादार रहने का वादा पति ने किया था। अगर वह उस वादे को तोड़ता है तो शिकायत उससे होनी चाहिए।' अरुणा ईरानी ने आगे कहा, 'पत्नियां हमेशा दूसरी महिलाओं को ही दोषी ठहराती हैं। लेकिन, सोचिए! पत्नी को खुश रखने की जिम्मेदारी पति की होती है। किसी महिला की कोई जिम्मेदारी नहीं है कि वह किसी की पत्नी को खुश रखे। अगर पति का कोई अफेयर है तो पहले पति को ही दोषी ठहराएं कि उसने ऐसा क्यों किया? पति को इसके लिए मना करें।'
#AskSRK: 'पांच बार पठान देखी, एक करोड़ दे दो' फैन की डिमांड सुन उड़े शाहरुख के होश, बोले- इतना रिटर्न तो...
अरुणा ईरानी ने आगे कहा, 'मैंने कोई अफेयर घर तोड़ने के इरादे से नहीं किया।' बातचीत के दौरान अरुणा ईरानी ने हेमा मालिनी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, 'अगर हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र से शादी की तो वह किसी का घर नहीं तोड़ना चाहती थीं।' अरुणा ने आगे कहा, 'शादी में कोई सुरक्षा नहीं है। सिर्फ प्यार में ही सुरक्षा है। शादी सिर्फ एक कागज का टुकड़ा है, जिसकी वजह से आप बोल सकते हैं कि वह मेरा पति है। वह मेरी पत्नी है। नहीं तो शादी की कोई वेल्यू नहीं है। जहां प्यार खत्म, वहां शादी खत्म।'
Sidharth Kiara Wedding: विक्की-कटरीना की राह पर चले सिद्धार्थ-कियारा, अपनी शादी के लिए उठाया यह कदम
अरुणा ईरानी ने आगे कहा कि एक शादीशुदा शख्स से शादी करना बिल्कुल भी आसान नहीं होता। उदाहरण के लिए अगर रात में मेरे बच्चे के साथ कुछ होता है तो मैं अपने पति को नहीं बुला सकती। इसलिए मैंने कभी बच्चे की ख्वाहिश नहीं की। मैं जानती थी कि मैं कभी अपने बच्चे को वह दुख नहीं दूंगी। बीते वर्ष एक इंटरव्यू के दौरान अरुणा ईरानी ने कहा था कि वह इस बात से अनजान थीं कि कुकू शादीशुदा हैं और उनके बच्चे हैं। बता दें कि कुकू और अरुणा ईरानी की शादी 1990 में हुई।
Comic Con India: सजने लगा कामिक्स के किरदारों का सबसे बड़ा मेला, मुकाबले में उतरेंगे ये देसी सर्वशक्तिमान