दिलीप कुमार, सायरा बानो
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पहले दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बताया गया था कि, 'किसी भी तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड पर यकीन ना करें। साहब एकदम स्थिर हैं। आपकी दिल से निकली दुआ के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें 2-3 दिन के अंदर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।'
दिलीप साहब के भर्ती होने के बाद उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया था कि अभिनेता को रुटीन चेकअप के लिए नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया था। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। सायरा बानो ने लोगों से अपील की थी कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को पाकिस्तान में हुआ था और उनका पहला नाम यूसुफ खान था। बाद में उन्हें पर्दे पर दिलीप कुमार के नाम से शोहरत मिली। एक्टर ने अपना नाम एक प्रेड्यूसर के कहने पर बदला था, जिसके बाद उन्हें स्क्रीन पर दिलीप कुमार के नाम से लोग जानने लगे। दिलीप कुमार ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है और दर्शकों का मनोरंजन किया है।