फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीना मलिक की इस तस्वीर पर मचा है हंगामा

Wed, 07 Aug 2013 12:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी बोल्डनेस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री वीना मलिक एक बार फिर एक तस्वीर की वजह से विवादों में हैं। एक राजनीतिक पार्टी ने उनकी नई फिल्म का विरोध किया है।  
विज्ञापन


विवादों का यह मामला वीना मलिक की कन्नड़ फिल्म 'सिल्क सक्कत मगा' का है। यह फिल्म विद्या बालन की फिल्म 'डर्टी पिक्चर' का रीमेक है। इस फिल्म में वीना मलिक के हॉट सीन की भरमार है।



अब इस फिल्म को एक धार्मिक और राजनीतिक संगठन श्रीराम सेना विरोध कर रही है। उनका विरोध इस फिल्म के बोल्ड दृश्यों के साथ वीना मलिक के पाकिस्तानी मूल के होने को लेकर भी है।
विज्ञापन


वीना मलिक की यह फिल्म रिलीज होने से ही पहले ही हॉट सीन्स को लेकर चर्चा में थी। यह फिल्म दक्षिण भारतीय राज्यों में दो अगस्त को रिलीज हुई थी। अब श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मैसूर, हुबली, बेलगाम और धारावाड़ समेत कई जगहों पर फिल्म का बहिष्कार किया है। इसके कार्यकर्ता यहां के सिनेमाहॉलों पर फिल्म चलने नहीं दे रहे।

फिल्म के निर्देशक त्रिशूल इस विवाद से बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि इस बहिष्कार के पीछे उनका तर्क समझ नहीं पा रहा हूं। मेरी फिल्म का बहिष्कार सिर्फ इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एक पाकिस्तानी लड़की इसमें लीड रोल में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें